पिछले चार दिनों से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले थाने में आ रहे हैं। यहां पड़ोस में रहने वाली युवती ने बच्ची को एक 15 साल के नाबालिग युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया।
मासूम बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। मौका देख नाबालिग वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 9 साल की मासूम बच्ची अपने परिवार के साथ हरौला सेक्टर-5 में रहती है।