किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि मामूली कहासुनी के बाद युवती ऐसा खतरनाक कदम उठा लेगी। जिसने भी देखा उसी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। स्वरूप नगर इलाके में मामूली कहासुनी के दौरान एक युवती ने भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन घंटे बाद ही इलाके से आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर सीमा (34) का शव कब्जे में लिया।
उसके गले पर निशान था। वह पति, दो बच्चों, सास और 30 वर्षीय ननद सुनीता (बदला नाम) के साथ स्वरूप नगर में रहती थी। जांच में पता चला कि सुनीता ने कहासुनी के दौरान उसकी गला घोंटकर हत्या की है।