जरूरी कॉल करने के लिए युवती को फोन देना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। युवती के परिवार वालों ने युवती को दोस्ती का प्रस्ताव देने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई कर दी।
आरोपी युवती ने अपने सबूत को पुख्ता करने के लिए बुजुर्ग के मोबाइल से अपने ही नंबर पर मिस कॉल किया था।
आखिरकार बुजुर्ग को पुलिस से गुहार लगानी पड़ी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 60 साल के बुजुर्ग सपरिवार बेगम विहार इलाके में रहते हैं। उनकी इलाके में गहने की दुकान है।
पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि इलाके की रहने वाली एक युवती 10 अगस्त को उनकी दुकान पर आई। वह घबराई हुई लग रही थी। उसने एक जरूरी कॉल करने के लिए उनसे मोबाइल फोन देने को कहा। उन्होंने मोबाइल दे दिया।
युवती ने किसी नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन पर बात नही हो पाई। उसके बाद वह चली गई। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक शख्स ने फोन किया और कहा कि उनके नंबर से मिसकॉल आया है।