फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को पीटा: युवती को जरूरी कॉल के लिए फोन देना पड़ा भारी... दोस्ती के प्रस्ताव का आरोप लगाकर कराई पिटाई

Tue, 13 Aug 2024 02:14 PM IST
शाहरुख खान राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जरूरी कॉल करने के लिए युवती को फोन देना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। युवती के परिवार वालों ने युवती को दोस्ती का प्रस्ताव देने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

आरोपी युवती ने अपने सबूत को पुख्ता करने के लिए बुजुर्ग के मोबाइल से अपने ही नंबर पर मिस कॉल किया था। 

आखिरकार बुजुर्ग को पुलिस से गुहार लगानी पड़ी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 60 साल के बुजुर्ग सपरिवार बेगम विहार इलाके में रहते हैं। उनकी इलाके में गहने की दुकान है। 

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि इलाके की रहने वाली एक युवती 10 अगस्त को उनकी दुकान पर आई। वह घबराई हुई लग रही थी। उसने एक जरूरी कॉल करने के लिए उनसे मोबाइल फोन देने को कहा। उन्होंने मोबाइल दे दिया। 
विज्ञापन


युवती ने किसी नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन पर बात नही हो पाई। उसके बाद वह चली गई। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक शख्स ने फोन किया और कहा कि उनके नंबर से मिसकॉल आया है। 
 
Trending Videos

करीब आधे घंटे बाद दो युवक उस युवती के साथ दुकान पर आए और पूछने लगे कि आप ने युवती से क्या कहा है। बुजुर्ग के यह कहने पर कि उसने कुछ नही कहा है।  इसपर युवकों ने उन्हें अपने परिवार के सदस्य को बुलाने के लिए कहा। बुजुर्ग ने पत्नी को फोन कर दुकान पर बुलाया।

 
विज्ञापन

उनकी पत्नी से दोनों युवकों ने बात कि और बताया कि उन्होंने युवती से फ्रेंडशिप करने के लिए कहा है। खासी हील-हुज्जत के बाद वे लोग वहां से चले गए। बुजुर्ग का आरोप है कि शाम में युवती अपनी मां के साथ दुकान पर पहुंची और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। बुजुर्ग के विरोध करने पर महिला ने उनपर डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें