फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर सरेआम युवती से युवकों ने की छेड़छाड

Wed, 24 Feb 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मंझावली बस अड्डे पर कुछ युवकों ने सरेआम एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने फोन से पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो गए थे। शिकायत न करने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। ग्रामीणों ने लड़की को समझा-बुझाकर शहर भेज दिया।

दरअसल, बल्लभगढ़ निवासी एक युवती सुबह किसी काम से गांव मंझावली गई थी। काम होने के बाद बल्लभगढ़ आने के लिए वह गांव के बस अड्डे पर खड़ी थी। करीब 11 बजे दो मोटरसाइकिलों पर तीन-चार युवक आए और युवती के साथ छेडछाड़ करनी लगे।

युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ को बढ़ता देख युवक मौके पर फरार हो गए। इस बीच युवती ने फोन से पुलिस को फोन कर दिया।

तिगांव थाना प्रभारी राजदीप मोर ने बताया कि युवती ने कंटोल रूम के नंबर 100 नंबर पर फोन किया था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर युवती से बात की। लेकिन युवती ने किसी तरह की शिकायत पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें