फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के झगड़े में गई जान: दिल्ली में बीच बचाव कर रहे युवक को चाकू से गोदा, एक दिन पहले हुआ था झगड़ा

Fri, 13 Oct 2023 07:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक दोस्त पर हो रहे हमले में बीच बचाव कर रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। युवक अपने दोस्तों के साथ एक दोस्त का जन्मदिन पार्टी मनाने जा रहा था। युवक के एक दोस्त का एक दिन पहले हमला करने वाले युवक से झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामा मस्जिद इलाके में दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने जा रहे एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। चार की संख्या में आए हमलावरों का मृतक के एक दोस्त से एक दिन पहले झगड़ा हुआ था और चारों आरोपी उसी दोस्त की पिटाई करने आए थे। मारपीट के दौरान मृत युवक बीच बचाव कर रहा था। घायल युवक को उसके दोस्तों ने लोकनायक अस्पताल में ले गए। जहां ऑपरेशन के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्तों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

हमलावरों की हुई पहचान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृत युवक की पहचान अरीब (18) के रूप में हुई है। वह अपने पिता असलम परवेज, मां और दो भाइयों के साथ गली कुआं वाली चितली कबर जामा मस्जिद इलाके में रहता था। उसके पिता स्क्रैप कारोबारी हैं। 

पुलिस को मिली चाकू मारने की सूचना
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 1.48 बजे लोकनायक अस्पताल से पुलिस को एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि चाकू लगने के बाद युवक को उसके दोस्त अस्पताल लेकर आए थे। ऑपरेशन के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया है। डॉक्टरों ने परिवार वालों को बताया कि चाकू मारे जाने के बाद ज्यादा खून निकलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दोस्तों संग जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहा था मृतक
अरीब के दोस्त अदनान ने बताया कि उसके एक दोस्त अरबाज का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। उसने अपने दोस्तों अजीम, अमान, अरीब के साथ मिलकर अरबाज का जन्मदिन मनाने गए थे। मटिया महल चौक के पास स्थित होटल अल अमीन के पास चारों अरबाज का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे। उसमें से एक युवक का एक दिन पहले अजीम से झगड़ा हुआ था। चारों अजीम के साथ झगड़ा करने लगे। 

अरीब ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उसके सीने पर चाकू गोद दिया। उसके बाद अरीब जान बचाने के लिए भागने लगा। दो हमलावरों ने उसका पीछा कर पेट और पीठ में चाकू गोद डाले। अरीब को घायल करने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। सभी दोस्त घायल अरीब को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी आस-पास के रहने वाले हैं। घटना के बाद से सभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें