फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सरेआम चाकूबाजी: पार्क में जाने से रोका तो मारा चाकू, एक आरोपी गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 22 May 2023 06:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मामूली बात पर हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बचाव में आए भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को  गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोक विहार इलाके में रविवार रात मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बचाव में आए उसके भाई पर भी हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पीड़ित के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक और हमलावर की जानपहचान थी। मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ मॉडल टाउन के मुबारकबाद इलाके में रहता था। वह कुछ माह से सफदरजंग अस्पताल में अनुबंध पर काम कर रहा था। 

आशीष के पेट में घोंपा चाकू
रविवार रात करीब नौ बजे वह अपने भाई विशाल के साथ अशोक विहार इलाके में स्थित रेलवे पटरी से घर की ओर जा रहा था। पार्क के पास पहुंचने पर तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक हमलावर ने चाकू निकाल कर आशीष के पेट में घोंप दिया। यह देखकर विशाल ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की। लेकिन हमलावर उसपर भी चाकू से हमलाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने घायलों को किया अस्पताल में भर्ती
घटना की जानकारी मिलने के बाद अशोक विहार थाना पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि विशाल को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने विशाल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर हमलावरों की पहचान कर ली। उसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर लाल बाग झुग्गी निवासी 22 वर्षीय अमित को गिरफ्तार कर लिया। अमित ने बताया कि वह डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। मृतक ने उसका फोन ले लिया था। जिसको लेकर विवाद था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खुलासे की जांच की जा रही है। साथ ही वारदात में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें