फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: शकरपुर में शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, 19 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 14 Dec 2025 09:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुलिस ने दो नाबालिगों को हत्या के आरोप में दबोचा है। दोनों ने पुरानी रंजिश में हत्या करने की बात स्वीकारी है। एक नाबालिग की मृतक विशाल की बहन से दोस्ती थी।
विज्ञापन
मृतक विशाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में डीजे पर डांस करने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की उसके घर के सामने चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक शिनाख्त विशाल (19) के रूप में हुई है। हत्या के बाद दोनों नाबालिग आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों को दबोच लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि विशाल की एक नाबालिग की बहन से दोस्ती थी। इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। नाबालिग ने विशाल की पिटाई कर दी थी। मामला थाने भी पहुंचा था। शनिवार रात एक शादी समारोह में दोनों नाबालिग व विशाल डीजे पर डांस कर रहे थे। इस बीच वहां हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलबीएस मोर्चरी भेज दिया है। शकरपुर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि विशाल अपने परिवार के साथ स्कूल ब्लॉक, शकरपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता फुलचंद के अलावा मां तीजा, चार बहनें रानी, पूजा, आरती और ज्योति के अलावा एक बड़ा भाई राहुल है। विशाल ऑटो चालक था। इसके पिता छोटा-मोटा निर्माणा का ठेका लेते हैं।

विशाल की तीन बहनों की शादी हो चुकी है। शनिवार रात को बड़ी बहन पूजा की सहेली प्रियंका की घर के पास ही शिव मंदिर में शादी थी। रानी, पूजा और ज्योति शादी में गई हुई थीं। देर अधिक होने की वजह से रात करीब 11 बजे विशाल बहनों को शादी समारोह से लेने के लिए शिव मंदिर चला गया।

बहनों के कहने पर उसने शादी में पहले खाना खाया, बाद में वह डीजे पर डांस करने लगा। वहां पर दोनों नाबालिग आरोपी भी डांस कर रहे थे। विशाल व दोनों के बीच कहासुनी हुई तो विशाल वहां से आ गया। वह बुरी तरह डरा हुआ था। विशाल ने बहनों को भी सारी बात बताई। उसका कहना था कि नाबालिगों के पास चाकू हैं, वह उसे मारने की धमकी दे रहे हैं।

तीनों बहनें विशाल को लेकर घर की ओर जाने लगी। तीनों बहनें घर में दाखिल हो गई इस बीच विशाल घर के बाहर ही अपने एक दोस्त से बातचीत करने लगा। तभी परिजनों ने शोर सुना की विशाल को चाकू मार दिए गए हैं। परिवार विशाल को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां से एलबीएस रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर विशाल को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने हत्या का मामला कर नाबालिगों को दबोच लिया। परिजनों का आरोप है कि है कि नाबालिगों ने दशहरा के आसपास विशाल की पिटाई की थी और उसे मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में विशाल ने थाने में भी शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें