फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने से रोकना पड़ा महंगा: युवक पर सुए से ताबड़तोड़ हमला, फिर सिर पर मारा पत्थर, चार दिन रहा अस्पताल

Tue, 17 Mar 2026 05:52 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मुंडका में गाली देने से मना करने पर 31 वर्षीय शिवम सिंह पर कुलदीप और सोनू ने सुए से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुंडका इलाके में गाली देने से मना करने पर एक युवक पर दो लोगों ने सुए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान 31 साल के शिवम सिंह के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शिवम सिंह परिवार के साथ नांगलोई गांव में रहता है। वह जूता बनाने का काम करता है। उसके साथ उसका दोस्त टिकरी बॉर्डर निवासी संजीत भी काम करता है। मुंडका थाने में दर्ज प्राथमिकी में शिवम ने बताया कि 11 मार्च की रात 9.30 बजे संजीत ने फोन कर बताया कि कुलदीप और सोनू उसे गाली देकर गया है। 

वह फैक्टरी से गाड़ी लेकर संजीत के पास पहुंचा और उसे लेकर कुलदीप के पास पुहंचा। कुलदीप से गाली देने के बारे में पूछा। इस पर कुलदीप कहासुनी करने लगा और उसने फोन कर सोनू को बुला लिया। सोनू के आने पर बहसबाजी बढ़ गई। उसके एक साथी ने लकड़ी की फट्टे से उसपर हमला कर दिया। 

बचाव करने पर उसे हाथ में चोट लगी। इसी दौरान सोनू ने बर्फ फोड़ने वाले सुए से उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह वहां से जान बचाने के लिए भागा। इसी दौरान कुलदीप ने पत्थर फेंका। सिर पर पत्थर लगने से वह वहीं गिर गया। 
विज्ञापन

वहां से हमलावरों के भागने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दर्द होने की वजह से वह बयान नहीं दे पाया। 15 को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद थाने जाकर उसने बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें