कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने ले गए पीड़ित को
वहीं इस मामले में अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सत्यकाम शुक्रवार शाम करीब 7 बजे फैक्ट्री से लौटने के बाद शिव शक्ति मंदिर के पास बैठे हुए थे। तभी मोहल्ले के दो युवक उसके पास आए और कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने उसे साथ ले गए।
रील बनाने पर दी आरोपियों ने धमकी
अचानक उनमें से एक ने सत्यकाम को गर्दन से पकड़ लिया और कहा, तू रील बनाना बंद नहीं करेगा, इसके बाद दूसरे युवक ने उसकी पीठ, बाजू और सीने पर चाकू से एक दर्जन से ज्यादा वार कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भाग गए।
रास्ते से गुजर रहे दोस्त ने पहुंचाया अस्पताल
इस दौरान सत्यकाम का एक दोस्त वहां से गुजर रहा था, जिसने मौके पर लोगों की मदद से घायल को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।