फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारे बेचता था मोनू: दोस्त के साथ खाना खाने जा रहे युवक पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

Sun, 01 Sep 2024 09:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तम नगर इलाके में शनिवार रात लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त मोनू कश्यप (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह अपने परिवार के साथ फतेहपुर, मेरठ यूपी में रहता था। वह मेलों में गुब्बारे बेचने का काम करता था। इन दिनों उत्तम नगर इलाके में मेला लगा हुई है। वह मेले में एक गुब्बारे की दुकान में काम कर रहा था। वह छह दिन पहले यहां आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि उत्तम नगर मेट्रो पिलर नंबर 656 के पास बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को चाकू मार दिया है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोनू को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पीठ में चाकू मारा गया था। उसके दोस्त ने बताया कि वह उसके साथ छह दिन पहले यहां आया था। वह दोनों रात करीब 11 बजे ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास स्थित ढाबा में आए हुए थे, लेकिन ढाबा बंद होने की वजह से दोनों वापस जा रहे थे। इसी दौरान पिलर नंबर 656 के पास चार पांच लड़कों ने उन्हें घेर लिया और पैसे मांगने लगे। पैसे देने से इंकार करने पर एक लड़के ने चाकू से वार कर मोनू की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें