फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे ने कई बार मजबूरी का उठाया फायदा: मेड से छेड़छाड़ के बाद चाकू की नोक पर दुष्कर्म, फिर की ये शर्मनाक हरकत

Sun, 09 Apr 2023 08:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

आरोप है कि आरोपी ने ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसका फोन लेकर अपने फोन पर मिस कॉल की। आरोपी को नंबर डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने नंबर डिलीट नहीं किया और फोन कर परेशान करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरों में खाना बनाने वाली महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई बार उसका शोषण किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसके वेतन के रुपये छीन लिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने राजीनामा करा दिया, परंतु उसके बावजूद भी आरोपी ने पीछा करना नहीं छोड़ा और नौकरी छोड़ने की धमकी देता रहा। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

जांच अधिकारी एएसआई सुनीता के अनुसार, शहर थाना अंतर्गत रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह हाऊसिंग सोसायटी में घरों का खाना बनाने का काम करती है। वह शाम को करीब साढ़े सात बजे घर लौटती है। करीब डेढ़ साल पहले वह ऑटो में काम पर जा रही थी। ऑटो में पहले से ही मडिया मोहल्ला निवासी अभिषेक बैठा हुआ था।

अभिषेक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसका फोन लेकर अपने फोन पर मिस कॉल की। आरोपी को नंबर डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने नंबर डिलीट नहीं किया और फोन कर परेशान करने लगा। अक्तूबर 2022 में आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद कई बार जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। आरोपी ने उससे 2200 रुपये छीन लिए। आरोपी से परेशान होकर उसने अपने पति को यह बात बताई और मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से की, लेकिन उसके परिजनों ने उन्हें भगा दिया। 
विज्ञापन

आरोपी ने उसके वेतन के 15 हजार रुपये लूटे थे, जिसके बाद मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने राजीनामा करा दिया और 15 हजार रुपये वापस दिला दिए। उसके बावजूद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसके साथ संबंध बनाने की बात कहता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके कारण उसकी नौकरी भी छूट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें