फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को मारी गोली: पहले मां फिर पिता ने छोड़ा साथ, एकमात्र सहारा दादा की भी मौत; डिप्रेशन का है शिकार

Mon, 01 Apr 2024 09:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रविवार तड़के युवक ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर चचेरा भाई धनंजय वहां पहुंचा, वह उसे अस्पताल ले गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक युवक ने खुद के सीने में गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, वहां से आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में जतिन कुमार (32) की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को उसके पास से एक नोट मिला है।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पिछले कुछ समय से वह डिप्रेशन का शिकार है। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने खुद को गोली मारी। पुलिस को जतिन के घर से पिस्टल, एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, जतिन अकेला वेस्ट गुरु अंगद नगर में रहता है। परिवार में पिता व अन्य सदस्य हैं। जतिन इंश्योरेंस एजेंट का काम करता है।
विज्ञापन

करीब 20 साल पहले जतिन की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। पिता अलग रहने लगे थे। जतिन अपने दादा के साथ रहने लगा। पिछले साल उनकी भी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। दादा की मौत के बाद से वह काफी परेशान रहने लगा। रविवार तड़के उसने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर चचेरा भाई धनंजय वहां पहुंचा, वह उसे अस्पताल ले गया। पुलिस ने जतिन के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें