फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: ड्यूटी पर जा रहे युवक को बदमाशों ने रोका और बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां

Wed, 23 Oct 2019 02:52 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर से ड्यूटी जा रहे युवक को बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। घटना कृषि विज्ञान केंद्र के पास चितौड़ा गेट पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। पुलिस मान रही है कि रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद कर तीन के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


मसूरी थाना क्षेत्र के गांव चितौड़ा निवासी ओमकार सिंह किसान हैं। परिवार में पत्नी ब्रजेश, दो बेटी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गौरव तेवतिया उर्फ अजीत (27) दिल्ली शाहदरा में केबल फैक्ट्री में नौकरी करता था, जबकि छोटा बेटा अतुल हाईवे पर संजय कॉलोनी में रोड़ी-बदरपुर की दुकान करता है। 

मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गौरव बुलेट बाइक से दिल्ली ड्यूटी जा रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र के पास निर्माणी चितौड़ा गेट पर पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर गांव निवासी विक्की व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से छह खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

हो सकती थी दोनों भाइयों की हत्या

मृतक गौरव - फोटो : अमर उजाला
अपने भाई अतुल के साथ ही घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। गौरव बुलेट पर था और अतुल दूसरी बाइक पर था। चर्चा है कि दोनों भाई एक साथ चल रहे थे, इसी बीच अतुल का फोन आ गया और वह पीछे हो गया था। माना जा रहा है कि अगर फोन नहीं आता तो गौरव के साथ अतुल की हत्या भी हो सकती थी।

रेकी के बाद की गई हत्या

गौरव शाहदरा, दिल्ली की केबल फैक्ट्री में गौरव काम करता था। आशंका है कि हमलावर गांव से ही उसका पीछा कर रहे थे। चितौड़ा गांव से लेकर कृषि विज्ञान केंद्र तक करीब तीन किमी का रास्ता सुनसान है। अचानक फायरिंग से आसपास में हड़कंप मच गया। बताया कि चितौड़ा गांव के गेट पर एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी रहती है, वारदात के समय पुलिसकर्मी मौके पर नहीं था।

रंजिश के चलते हत्या की आशंका

गौरव का गांव के ही एक युवक से विवाद चला आ रहा था। बताया गया है कि दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हो गई थी। पुलिस के अनुसार मारपीट के मामले में एक बार गौरव जेल भी जा चुका है। इतना ही नहीं, गांव में प्लॉट को लेकर भी उसका विवाद चल रहा है।

मिलता तो करता था राम-राम

ग्रामीणों के मुताबिक जिस विक्की को गौरव की हत्या में नामजद किया है। वह रोजाना गौरव से राम-राम करके निकलता था। कभी किसी को इस बात का अंदेशा ही नहीं हुआ कि वह गौरव की हत्या भी कर सकता है। गौरव की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां ब्रजेश और बहन रितू का रोकर बुरा हाल था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें