उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और उनके परिवार का निजी अस्पताल में कराए गए इलाज व दवाइयों का खर्च 13,25,329 रुपये है। जबकि मंत्री गोपाल राय का कुल खर्च 7,22,558 है, इसके अलावा मंत्री इमरान हुसैन का 2,46,748 रुपये है।
वहीं, आरटीआई का खुलासा होने के बाद अकाली दल के नेता व राजौरी गार्डन से विधायक मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने परिवार और अपना इलाज बाहरी अस्पतालों से करवाया। केजरीवाल ने इलाज के लिए 12 लाख खर्च किए।
केजरीवाल के मंत्रियों ने भी सारा इलाज प्राइवेट अस्पतालों से करवाया और 13 लाख रुपये खर्च किए। सिरसा ने सवाल करते हुए पूछा, ये मोहल्ला क्लीनिक क्या सिर्फ हो हल्ला करने के लिए बनवाए हैं?