फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मधु विहार में ड्यूटी जा रहे युवक से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-गश्त कर रहे पुलिस बल ने पीछा कर स्कूटी सवार लुटेरों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मधु विहार क्षेत्र में बाइक से ड्यूटी जा रहे युवक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गश्त कर रही पुलिस टीम ने स्कूटी सवार दोनों लुटेरों को पीछा कर पकड़ लिया। आरोपियों से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

पूर्वी जिला डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि 26 जून को तड़के करीब 3:10 बजे रोहित भारद्वाज (33) बाइक से नोएडा स्थित डेयरी प्लांट ड्यूटी जा रहे थे। जब वह कड़कड़ी मोड़ से टाल्को टी-प्वाइंट की ओर मुख्य सड़क पर पहुंचे तो स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर उनका आईफोन, वॉलेट और घड़ी छीन ली। इस दौरान पुलिस टीम गश्त पर थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों लुटेरों शाहदरा निवासी यश शर्मा (20) और गौरव (22) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें