फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे ही किसी से न लें लिफ्ट: कैब में बैठाया फिर कुछ दूर चलते ही लूटपाट की, खाते से भी रुपये ट्रांसफर करवाए

Sat, 16 Mar 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

युवक का आरोप है कि एटीएम ले लिया और उससे मोबाइल व एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया। आरोपियों ने उसके बैंक खाते से करीब 13 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र में युवक को कैब में लिफ्ट देकर लूटपाट किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की और नकदी लूट ली। इसके बाद उसका मोबाइल व एटीएम कार्ड ले लिया। पासवर्ड पूछकर आरोपियों ने रुपये भी ट्रांसफर किए और उसे सोहना रोड पर उतारकर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रेवाड़ी के तोपचीवाड़ा निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी कार्य से गुरुग्राम आया था। रात को घर वापस लौटते वक्त वह राजीव चौक पर वाहन के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान एक कैब आई, जिसमें पहले से ही चार लोग मौजूद थे। वह रेवाड़ी जाने के लिए इस कैब में सवार हो गया। कुछ दूर चलते ही चारों ने मिलकर उसे काबू कर लिया और मारपीट करते हुए उसका मोबाइल, ब्लूटूथ व नकदी सहित पर्स व 4300 रुपये छीन लिए। आरोप है कि इसके बाद पीड़ित का एटीएम ले लिया और उससे मोबाइल व एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया। आरोपियों ने उसके बैंक खाते से करीब 13 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए और उसे सोहना रोड पर गाड़ी से नीचे उतारकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें