अपने पीजी में नहा रही छात्रा के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो सह नहीं पाई। एक युवक ने उसके साथ ऐसा कांड किया कि देखने वाले दंग रह गए। पढ़िए छात्रा के साथ ऐसा क्या हुआ।
घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। मुखर्जी नगर इलाके में रहने वाली डीयू की छात्रा का बाथरूम में नहाने के दौरान वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हंगामा होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से असम की रहने वाली पीड़िता डीयू के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। पीड़िता मुखर्जी नगर में हडसन लेन के एक पीजी में रहती है। बुधवार को क्लास के बाद पीड़ित छात्रा कॉलेज से पीजी पहुंची।