फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में की थी युवक की हत्या, इस शहर में शव को लगाया था ठिकाने, दंपती गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2020 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में दंपती ने एक युवक की हत्या कर उसका शव पॉलीथीन में लपेटकर सोनीपत के पास राई में ठिकाने लगा दिया। परिजनों ने युवक के गायब होने की शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी दंपती तक पश्चिम बंगाल के मिदनापुर पहुंच गई। 
विज्ञापन


वहां से दंपती को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया गया। दंपती की निशानदेही पर 12 दिसंबर को शव भी बेहद सड़ी-गली हालत में बरामद हो गया। आरोपियों की पहचान मुफीद अंसारी (25) और इसकी पत्नी तरन्नुम (24) के रूप में हुई है। दरअस्ल मृतक रोहिल अंसारी (23) की तरन्नुम से दोस्ती थी। 

इसी वजह से मुफीद ने रोहिल की हत्या कर दी। बाद में पत्नी के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया। निहाल विहार थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मिदनापुर, पश्चिम बंगाल का रहने वाला रोहिल परिवार के साथ पीरागढ़ी इलाके में रहता था। वह मेट्रो में मजदूरी करता था। 17 नवंबर को परिजनों पश्चिम विहार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में निहाल विहार का एरिया होने की वजह से केस तीन दिसंबर को निहाल विहार ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि रोहिल के पड़ोसी दंपती तभी से फरार हैं। रोहिल की सीडीआर निकाली गई तो उसमें फरार महिला से लगातार बातचीत होने का पता चला। पुलिस ने उसी आधार पर दंपती पर शह जाहिर करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से दंपती की लोकेशन मिदनापुर, पश्चिम बंगाल की मिली। पुलिस ने वहां छापेमारी कर दंपती को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ हुई तो मुफीद ने हत्या की बात कबूल ली। उसने बताया कि 12 नवंबर को उसने रोहिल की हत्या की। बाद में शव को एक पॉलीथीन में लपेटकर अपनी इस्टीम गाड़ी में रखा और सोनीपत के पास राई गांव के जंगलों में फेंक दिया पुलिस ने दंपती की निशानदेही पर 12 दिसंबर को रोहिल का शव सड़ी-गली हालत में बरामद कर लिया। अब पुलिस दंपती से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मुफीद को शक था कि रोहिल और तरन्नुम के अवैध संबंध है। उसने कई बार दोनों को फोन पर बात करते भी सुना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें