पलवल में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती को पकड़ कर सुनसान जगह में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एक 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह किसी काम से जा रही थी, तभी गांव के ही ताहिर ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह में ले गया। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म की वारदात का अंजाम दिया। किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।