बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने शिकायत दी कि पिछले साल दिसंबर में उसकी पहचान दूसरी कंपनी में आईटी इंजीनियर विकास चौधरी से हुई थी। उसने पीड़िता से कहा कि वह अपने पति को तलाक दे देगी तो वह उससे विवाह कर लेगा।
पीड़िता को विश्वास दिलाने के लिए अपने परिवार के लोगों से भी मिलवाया। इसके बाद पीड़िता ने तीन माह पहले अपने पति को तलाक दे दिया। पीड़िता की बेटी को भी उसके पति ने रख लिया। इसके बाद आरोपी विवाह करने के बजाय टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता की गला दबाकर हत्या की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।