देश की राजधानी में नाबालिग के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग को घुमाने के बहाने ले गया और दरिंदगी कर डाली।
दिलशाद गार्डन के डियर पार्क में घुमाने के बहाने एक युवक 15 साल की नाबालिग को सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने डरा-धमकाकर किशोरी से दुष्कर्म किया।
देर शाम पीड़िता रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहने वाली किशोरी पास के सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। चांद भी सीमापुरी में रहता है। आरोप है कि चांद काफी दिन से आते-जाते समय किशोरी का पीछा करता था।