गहनता से पूछताछ करने पर अनहोनी की आशंका हुई। इसके चलते परिजनों ने बच्ची की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मेडिको लीगल जांच कराई। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर परिजन ने सूरजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
लाइफ गार्ड की तरफ अंगुली कर रो पड़ी मासूम
एफआईआर दर्ज कराने के बाद परिजन पुलिस को लेकर डीपीएस स्कूल पहुंचे। यहां बच्ची ने अंगुली दिखाकर आरोपी चंडीदास निवासी गांव कुमार दीही, थाना पंडेश्वर, जिला बर्धमान (पश्चिम बंगाल) की पहचान की और रोने लगी।
एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि परिजन की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर सील किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।