फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने इंटरसिटी के आगे लेटकर की आत्महत्या की कोशिश

Tue, 18 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
train - फोटो : pti
विज्ञापन
सोमवार की सुबह एक युवक ने आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन


ट्रेन से उतरे यात्रियों ने उसे ट्रैक से बाहर खींचकर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार है। सुबह करीब 9:55 बजे आगरा कैंट से नई दिल्ली जाने वाली 14211 आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ओल्ड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच रही थी।

तभी दिल्ली की ओर उप्पल नामक एक युवक ट्रेन के सामने ट्रैक पर लेट गया। लोको पायलट श्याम लाल ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोक दिया। अन्य यात्रियों ने युवक को ट्रैक से बाहर खींचा।
विज्ञापन


लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। बाद में यात्रियों ने युवक के पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें