फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी डॉट कॉम पर मिला ऐसा साथी: पहले मिलने बुलाया... फिर युवती का मोबाइल मांगा; घर लौटने पर पता चली उसकी करतूत

Thu, 17 Oct 2024 07:18 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

युवती जब घर पहुंची तब उसे खुद के साथ हुई घटना का पता चला। इस पर युवती ने जब आरोपी युवक से फोन पर बात की तक उसने जान से मारने की धमकी दी और संपर्क तोड़ लिया।
विज्ञापन
मेट्रोमोनियल साइट पर मिला धोखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी डॉट कॉम पर एक युवती की युवक से मुलाकात हुई और युवक ने नोएडा बुलाकर उसके मोबाइल से 68 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। जब युवती को ठगी का पता चला तब उसने युवक से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। नोएडा में हुई इस घटना के बाद युवती ने कोतवाली फेज 3 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली की रहने वाली एक युवती प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। कुछ दिन पहले युवती ने शादी डॉट कॉम पर अपना प्रोफाइल बनाया था। इसके बाद विशाल नामक युवक ने शादी डॉट कॉम पर युवती से संपर्क किया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और युवक ने युवती को मिलने के लिए नोएडा बुलाया। 

युवती दिल्ली से नोएडा के सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन पर पहुंची और वहां पर विशाल से मुलाकात हुई। विशाल उसे अपने साथ सेक्टर-65 ले गया और उसके बाद सेक्टर 71 गया। सेक्टर 71 में बातों में उलझा कर युवती का मोबाइल विशाल अपने पास ले लिया और उसके मोबाइल से 68 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। 
विज्ञापन

इसके बाद युवती जब घर पहुंची तब उसे ठगी का पता चला। इस पर युवती ने जब विशाल से फोन पर बात की तक उसने जान से मारने की धमकी दी और संपर्क तोड़ लिया। अब युवती ने इस मामले में कोतवाली फेज 3 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें