फरीदाबाद में एक्सप्रेस ट्रेन से उतरकर रेलवे लाइन के सहारे ओल्ड स्टेशन पर आ रहे एक युवक की शटल की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह झांसी मंडल का रहने वाला था। मृतक की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रवीण बंसल ने बताया कि बुधवार सुबह मेवला फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। उसे कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि मृतक के जेब से मिले मोबइल नंबर पर फोन के बाद उसकी पहचान हो सकी है। उसके पास झांसी से निजामुद्दीन तक का टिकट भी मिला है। उसकी पहचान मुन्नीलाल पुत्र बित्ते निवासी महारानीपुर, झांसी के रूप में हुई है।
आसपास के लोगों का कहना था कि मुन्नी लाल सुबह किसी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरा था। वह ट्रैक के सहारे प्लेटफार्म नंबर एक की ओर आ रहा था। इसी बीच शटल की चपेट में आ गया है।