फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दाश्त न हुई पत्नी से जुदाई: बीवी को ससुराल भेजने से मना किया तो दे दी जान, घर का इकलौता चिराग था युवक

Mon, 20 Nov 2023 01:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पत्नी की दूसरी जगह शादी की बात सुनकर पति ने तमंचा से सिर में गोली मार ली, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। चांदहट थाना पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी दंपती के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल में ससुराल वालों ने पत्नी की शादी दूसरी जगह करने के लिए कहा तो 32 वर्षीय पति ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पत्नी के रिश्तेदारों पर उसे ससुराल न आने देने का आरोप लगाया है, जिससे मृतक मानसिक तनाव में रहता था। रविवार सुबह पति ने तमंचा से सिर में गोली मार ली, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। चांदहट थाना पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी दंपती के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भड़ाना के अनुसार गांव कमरावली निवासी ब्रह्मपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 29 जून 2020 को उसके चचेरे भाई आकाश की शादी राजस्थान के किशनगढ़ निवासी सोनिया के साथ हुई थी। साल 2022 में उनके यहां बेटी ने जन्म लिया। करीब तीन माह पहले सोनिया आकाश से झगड़ा कर अपने मायके किशनगढ़ चली गई, उसके बाद वापस नहीं लौटी। कई बार आकाश पत्नी सोनिया को लेने के लिए ससुराल गया, परंतु परिजनों ने उसे नहीं भेजा। पत्नी ने उसकी बेटी को भी देने से मना कर दिया। आरोप है कि सोनिया की उनके गांव कमरावली में रिश्तेदारी है। उनके रिश्तेदार श्यामलाल व उसकी पत्नी सुनीता सोनिया को भेजने से मना करते रहे। वह सोनिया की दूसरी जगह शादी करने की योजना बना रहे थे। 

इससे आकाश मानसिक तनाव में रहने लगा। काफी मिन्नतों के बाद अब ससुराल वाले सोनिया को भेजने के लिए तैयार हो गए थे। रविवार को उसे लेने जाना था, परंतु श्यामलाल व उसकी पत्नी ने ससुराल वालों से फोन करके कह दिया कि जब तक आकाश व उसके पिता शंभूदयाल उनसे माफी नहीं मांगते सोनिया को नहीं भेजना। आकाश को जब इस बारे पता चला तो उसने तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत में कहा गया कि आकाश की मौत के जिम्मेदार श्यामलाल व उसकी पत्नी सुनीता हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आकाश की मौत से उजड़ गया परिवार
परिजनों ने बताया कि आकाश अपने घर का इकलौता चिराग था। साल 2011 में उसकी मां की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद चाची ने उसका लालन-पालन किया। उसके पिता शंभूदयाल बिजली निगम में कार्यरत थे, जो अब सेवानिवृत्त हो गए हैं। आकाश की शादी के बाद घर में खुशियां आईं थी, परंतु आकाश की मौत ने परिवार को फिर से जीवन भर का दर्द दे दिया। ससुराल वाले आकाश की बेटी को भी नहीं भेज रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें