फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: 'मैं अपनी मर्जी से गोली मार रहा हूं', सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो; फिर खुद को मारी गोली

Sat, 12 Jul 2025 07:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में एक युवक ने पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने फोन में एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में उसने कहा, 'मैं अपनी मर्जी से खुद को गोली मार रहा हूं।' इसके बाद गोली मार ली। गोली सिर के आर पार हो गई। थाना सूरजकुंड पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिस्टल को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाला अनुज प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें मोनू सिंह (23) सबसे छोटा था। सोनू और प्रिया अन्य दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उनको बेटा मोनू भी उनके साथ ही प्रेस में काम करता था। शुक्रवार शाम को पिता प्रिंटिंग प्रेस गए थे। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर किसी काम से गए हुए थे। मोनू घर पर अकेला था। कुछ समय के बाद जब उनका बड़ा बेटा सोनू घर वापस आया तो उसने देखा कि मोनू का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ है। इस घटना की सूचना पुलिस और परिवार के अन्य लोगों को दी।

फोन में मिली वीडियो
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं, पुलिस को मौके से एक पिस्टल मिली थी। इसके बाद जब पुलिस ने उसका फोन चेक किया तो उसमें आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो मिली। जिसमें वह कह रहा है कि वह खुद को गोली मार रहा है। इससे प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक ने आत्महत्या की है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद करेगी। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मोनू के पास पिस्टल कहां से आया। सुसाइड मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी तो शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आई किसी को कोई आवाज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोली सिर के आर पार होकर दीवार में लग गई। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें