फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आठ महीने टली शादी..मंगेतर भी नहीं कर रही थी बात, गम में युवक ने दी जान; सुसाइड नोट में लिखी पूरी दास्तान

Sat, 04 May 2024 08:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक की शादी आठ महीने के लिए टल गई थी और जिस युवती से शादी होने वाली थी, वह भी बात नहीं कर रही थी। युवक इससे परेशान था और उसने अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखकर अपने दोस्तों को शेयर किया, जिसमें उसने कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी की तारीख आठ माह तक टलने से क्षुब्ध होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने पांच लोगों को इसका जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही मंगेतर पर भी बात न करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अमरगढ़ में मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। शुक्रवार देर शाम को वह घर से कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव अपने ही ट्यूबवैल पर फंदे से लटका हुआ मिला। इस दौरान उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखकर अपने दोस्तों के ग्रुप में शेयर कर दिया, जिसमें उसने लिखा था, 'उसकी शादी गत माह ही खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हुई थी। शादी इसी मई माह में करने की बात भी तय हो गई थी, लेकिन इस रिश्ते के बिचौलिया व अन्य लोगों ने उसकी शादी को आगामी आठ माह के लिए टलवा दिया। शादी तय होने के बाद दोनों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई थी।'

सुसाइड नोट में आगे लिखा है, 'उसने शादी को लेकर काफी सपने संजोए हुए थे, लेकिन युवती की मां व अन्य परिजनों ने बात करना भी बंद कर दिया। साथ ही युवती ने भी उससे बात करने से मना कर दिया है, जिससे वह बहुत ही परेशान है।' अपने पिता को संबोधित करते हुए उसने लिखा है, 'वह काफी परेशान है। बीती रात वह सो भी नहीं सका, उसका सिर व नसें बहुत दर्द कर रही हैं। इसलिए अब अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं।'
विज्ञापन


सुसाइड नोट के एक अन्य पेज पर उसने लिखा, 'जब उसने युवती से बात करने की काफी कोशिश की तो अब युवती ने भी उसे आत्महत्या करने के लिए बोल दिया। यह सभी लोग उसकी बातों को मजाक समझ रहे हैं। युवक ने लिखा कि उसके परिजनों को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।' वहीं, मामले को लेकर सीओ स्याना भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। मामले की जांच कराई जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें