नोएडा की छिजारसी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि युवक की हाल में ही शादी तय हुई थी। हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी के लिए जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से अमरोहा का रहने वाला 26 वर्षीय अंकित नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी गांव में रहता था। सोमवार सुबह उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।