फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल बाद लव मैरिज का खौफनाक अंत: नशा करने से पत्नी ने किया मना, पति ने पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 08 Sep 2023 10:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में नशा करने से मना करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी की डंडे पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हौज काजी के शाहगंज इलाके में नशा करने से मना करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी की डंडे पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी नशे का आदी है।

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली आफरीन के रूप में हुई है। वह शाहगंज इलाके में अपने पति सलमान और आठ साल के बेटे के साथ रहती थी। शुक्रवार को पुलिस को आफरीन की हत्या किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को आफरीन के शरीर पर काफी चोट के निशान दिखे। पुलिस उसे पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में पता चला कि आफरीन ने 2013 में सलमान से प्रेम विवाह किया था। फिलहाल सलमान कोई काम नहीं करता था। वह नशे का आदी है। आस पास के लोगों ने बताया कि आफरीन अपने पति को नशा करने से मना करती थी। इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। सलमान पत्नी की अक्सर पिटाई भी करता था। बृहस्पतिवार रात को भी दोनों में विवाद हुआ था। इस दौरान उसने पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी। बाद में आफरीन की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें