नोएडा के एक सिरफिरे आशिक ने 11 वीं की छात्रा को उसकी मां के सामने चाकू मार दिया। उसके सिर के बाल भी काट दिए। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।
पुलिस के मुताबिक छात्रा ने छेड़छाड़ के विरोध में तीन दिन पहले युवक को थप्पड़ मार दिया था। बदला लेने की नीयत से युवक ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बिसरख थाना अंतर्गत एक गांव निवासी रीना (16) (परिवर्तित नाम) विजय नगर, गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 11 वीं की छात्रा है। मंगलवार दोपहर वह स्कूल से परीक्षा दे कर घर लौटी ही थी।
तभी उसी कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक (18) ने मां के मोबाइल पर फोन कर रीना को घर के बाहर भेजने को कहा। मां ने के इनकार करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।