दिल्ली के कनॉट प्लेस में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान फेलवाराज (27) की सोमवार शाम को छाती में सूआ घोंपकर हत्या कर दी गई। जवान छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौट रहा था।
मामला दर्ज कर पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से स्मैक आदि पीने के दो मामले कनॉट प्लेस और बाराखंभा थाने में दर्ज हैं। वह कनॉट प्लेस में भीख मांगता था और शंकर मार्केट में रहता था।
पुलिस के अनुसार, केरल निवासी फेलवाराज एसएसबी की 48वीं बटालियन में कश्मीर में तैनात था। सोमवार को वह ड्यूटी पर लौट रहा था। उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन बदलनी थी।