पीड़ित की ओर से दर्ज कराई गई, रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि तीन साल पहले उसके मोबाइल पर सोशल मीडिया की एक साइट पर एक युवती ने मित्रता संदेश भेजा। कुछ दिन तक युवती उससे सामाजिक व्यवहार की बात करने लगी, लेकिन उसके बाद उसको अश्लील वीडियो और फोटो भेजना शुरू कर दिया।
उसने मना किया तो युवती ने उससे एक बार मिलने की बात कही। जिससे वह उससे उसके बताए गए स्थान पर मिलने के चला गया। वहां से युवती एक होटल में लेकर पहुंच गई, जहां पहले से तीन युवक मौजूद थे। वहां चारों ने उसको एक कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद इमाम के माध्यम से दबाव बनाकर फर्जी तरीके से निकाह करा दिया।
उसके बाद सभी उसको ब्लैकमेल कर रहे है। पीड़ित ने बताया के उसके बाद उसी युवती ने अपना नाम बदलकर उसके भाइयों को भी फंसाने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।