फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो पुलिसकर्मी को 50 मीटर तक घसीटते ले गया

Thu, 09 Jan 2014 11:24 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी चौराहे पर मंगलवार शाम रेड लाइट जंप कर भाग रहे बाइक सवार को जब सिपाही ने पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने उसे धक्का दे दिया। सिपाही ने जब बाइक नहीं छोड़ी तो उसे कई मीटर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन


पब्लिक की मदद से बाइक सवार को पुलिस कर्मियों ने पकड़ा। जानकारी के मुताबिक चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही मोहन लाल यादव व हेड कांस्टेबल कांशीराम की ड्यूटी थी। सेक्टर-31 की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने रेड लाइट जंप कर दी।

ट्रैफिक सिपाही ने उसे रोकना चाहा तो उसने सिपाही को धक्का दे दिया। ट्रैफिक सिपाही ने बाइक का पिछला हिस्सा पकड़ लिया। इसके बाद भी युवक ने बाइक नहीं रोकी और बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। सिपाही बाइक के साथ-साथ सड़क पर कई मीटर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन


आसपास से गुजर रहे लोगों ने बाइक सवार को रोका और थाना सेक्टर-24 पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रैफिक सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पटेल नगर गाजियाबाद निवासी अभिषेक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अभिषेक एक न्यूज चैनल में कैमरामैन की ट्रेनिंग कर रहा है।

सड़क पर मोबाइल से बात करते वक्त रहें सावधान
सेक्टर-63 में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन लूट लिया। जानकारी के मुताबिक रामनगर दिल्ली निवासी विशाल से सेक्टर-63 में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखा कर मोबाइल फोन छीन लिया। घटना की सूचना विशाल ने थाना सेक्टर-58 पुलिस को दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें