फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब युवती, अपहरण का शक

Thu, 21 Aug 2014 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के मुजेसर थाना क्षेत्र के गांव गौच्छी की एक युवती 19 तारीख से लापता है। परिजनों ने पहले युवती की खुद तलाश की। लेकिन कोई सुराग न मिलने पर मुजेसर थाने में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गौच्छी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया है कि 19 अगस्त को परिवार के सभी लोग रोज की तरह अपने-अपने काम पर चले गए।

सकी 19 वर्षीय बेटी घर का सारा काम करती थी। मंगलवार शाम जब परिवार के सभी लोग घर पर आए तो लड़की घर पर नहीं थी।

शुरुआत में परिजनों ने उसे तलाशने के लिए उसकी सहेलियों और रिश्तेदारों के यहां संपर्क किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

पीड़ित परिवार ने शक जाहिर किया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। जांच अधिकारी यासीन खान ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें