फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं जाना होगा रजिस्ट्री ऑफिस, घर बैठे मिलेगी प्रॉपर्टी की नकल

Mon, 14 Sep 2015 01:43 AM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति की नकल पाने के लिए कुछ दिन बाद आपको रजिस्ट्री विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि घर बैठे ऑनलाइन कॉपी मिल सकेगी। अगर आपकी संपत्ति के साथ किसी तरह का फर्जीवाड़ा होता है तो भी तुरंत पता चल सकेगा। प्रदेश भर में इस पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री विभाग ने ‘क्लाउड’ नाम का सर्वर तैयार कराया है। इस पर वर्ष 2002 के बाद रजिस्टर हुईं प्रदेश की सभी संपत्तियों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। यह काम दो माह में पूरा होने के आसार हैं। इसके बाद आप अपनी संपत्ति का ब्योरा घर बैठे देख सकेंगे। इससे किसी और की संपत्ति के साथ फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा।

साथ ही नकल के लिए आवंटी को रजिस्ट्री विभाग के दफ्तर आने की जरूरत नहीं होगी। रजिस्ट्री विभाग के मुताबिक ‘क्लाउड’ सर्वर पर संपत्ति अपलोड होने के बाद इसे रजिस्ट्री विभाग की वेबसाइट www.ragistryoffice.up.nic.in से लिंक कर दिया जाएगा। संपत्ति का मालिक नकल के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा। रजिस्ट्री विभाग उसी वेबसाइट पर नकल भेज देगा। इसका शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। सुरक्षा के लिहाज से संपत्ति मालिक को पासवर्ड या कोई और कोड दिया जा सकता है। मौजूदा समय में नकल के लिए आवेदन करने और फीस जमा होने के बाद एक या दो दिन का समय लग जाता है।
विज्ञापन


दो माह में प्रॉपर्टी अपलोड करने का लक्ष्य
रजिस्ट्री विभाग के मुताबिक, हाल ही में लखनऊ में प्रदेश भर के एआईजी व डीआईजी स्टांप की बैठक हुई, जिसमें प्रमुख सचिव ने सभी को ‘क्लाउड’ सर्वर पर प्रॉपर्टी अपलोड करने के लिए दो माह का वक्त दिया है। दिसंबर से संपत्ति का ब्योरा कंप्यूटर पर दिख जाएगा। ऑनलाइन होने के अलावा जब तक सभी को जानकारी नहीं हो जाती तब तक के लिए मैनुअल तरीके से नकल की सुविधा बंद नहीं की जाएगी। एनआईसी यह काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें