फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में कभी देरी तो कभी टोकन वेंडिंग मशीन से बेहाल लोग

Sun, 13 Sep 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरपुर-एस्कॉर्ट्स-मुजेसर रूट तो चालू कर दिया गया लेकिन स्टेशनों से लेकर ट्रेन तक अव्यवस्था व्याप्त है। रविवार को दो घंटे देर से शुरू हुईं मेट्रो ट्रेनें दोपहर बाद तक समय का पालन नहीं कर सकीं।
विज्ञापन


दोपहर बाद नीलम चौक अजरौंदा और फरीदाबाद ओल्ड स्टेशनों पर टोकन वेंडिंग मशीन (टीवीएम) खराब हुईं। यात्रियों को पहले तो टोकन के लिए लाइन लगानी पड़ीं इसके बाद ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या तो दिन ब दिन बढ़ रही है, मेट्रो इस रफ्तार से अपनी सेवाएं नहीं सुधार पा रही है। फरीदाबाद रूट की बिगड़ी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएमआरसी ने प्रत्येक रविवार को यह सेवा सुबह की बजाय आठ बजे से शुरू करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


रविवार को आठ बजे से सेवा तो शुरू हुई लेकिन सेवाओं में कोई सुधार नजर नहीं आया। समय से शुरू हुई ट्रेनें दस बजते बजते कई मिनट लेट हो गई।

मयूर विहार से ओल्ड फरीदाबाद के लिए मेट्रो पर सवार हुईं शीतल और अमिता सिंह ने बताया कि ट्रेन के लिए उन्हें स्टेशन पर पंद्रह मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

दो स्टेशनों के बीच भी कई बार ट्रेन रुकी जिससे और देर हुई। स्टेशनों पर टोकन वेंडिंग मशीनें भी यात्रियों को धोखा देती रहीं। बाईपास रोड निवासी शिव कुमार दोपहर को सिटी सेंटर (नोएडा) जाने के लिए परिवार के साथ ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पहुंचे थे।

यहां एक टीवीएम खराब हो गई, सिर्फ एक ही टीवीएम से यात्रियों को टोकन लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। करीब पंद्रह मिनट लाइन में लगने के बाद टोकन मिला। प्लेटफार्म पर पहुंचे तो ट्रेन सात मिनट की जगह करीब चौदह मिनट बाद उपलब्ध हुई। यह हाल देर शाम तक रहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें