फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या है ब्लैक कैट कमांडो का सबसे बड़ा खौफ

Fri, 08 May 2015 10:31 PM IST
मयंक तिवारी/ अमर उजाला, गुडगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों के छक्के छुड़ाने वाले नेशनल सिक्युरिटी गार्ड (एनएसजी) के ब्लैक कैट कमांडों इनदिनों आवारा कुत्तों से परेशान हैं। वजह यह है कि मानेसर स्थित एनएसजी के प्रशिक्षण केंद्र में करीब 30 कुत्तों ने आतंक मचा रखा है।
विज्ञापन


वह हर समय परिसर में तो घूमते ही हैं,जवानों को देखते ही काटने दौड़ पड़ते हैं। उनसे निजात पाने के लिए एनएसजी ने नगर निगम से फरियाद की है।

आतंकवादियों से निपटने व अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाली एजेंसी एनएसजी का मानेसर में मुख्य प्रशिक्षण केंद्र है।
यहां सुरक्षा घेरा इतना तगड़ा रहता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

जब उन्होंने खुलकर बताया अपना ड़र

केंद्र के परिसर में देश का डॉटा केंद्र होने के कारण भी इसका महत्व बढ़ जाता है। इसके बावजूद एनएसजी कमांडो को 25 से 30 आवारा कुत्ते दिनभर परेशान किए रहते हैं।

बताते हैं कि सुबह प्रशिक्षण या दौड़ के समय कुत्ते भी उनके पीछे लग जाते हैं। इस बारे में एनएसजी के सर्किल ऑफिसर मेजर वी सुधीर कुमार ने  नगर निगम आयुक्त को एक पत्र लिखा है।

उन्होंने आवारा कुत्तों से होने वाली परेशानी का हवाला देते हुए निजात दिलाने की गुहार लगाई है। निगम के अधिकारिया ने मानेसर को निगम क्षेत्र से बाहर बताया है।
विज्ञापन

एनएसजी प्रशिक्षण केंद्र में कुत्तों का आतंक

लेकिन नगर निगम ने एनएसजी को मदद का भरोसा दिलाया है और इस बारे में जल्द ही उनकी बात एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन तक पहुंचाने की बात कही है।

इसको लेकर एक बैठक भी बुलाई गई है।कई देशों की पुलिस का होता है प्रशिक्षण। एनएसजी प्रशिक्षण केंद्र में अपने देश की सुरक्षा एजेंसियों के अलावा मित्र देशों के पुलिस कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

इसके अलावा यहां समय-समय पर आतंकियों से निपटने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें