फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चोर की करतूत सुनकर चौंक जाएंगे आप

Thu, 11 Dec 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-27 में चोरी हुए पर्स में रखे कागजात पीड़ित को उसके घर के पते पर डाक द्वारा भेज दिया गया। 18 दिन बाद बुधवार को आई डाक में चोरी हुए सभी कागजात सही-सलामत मिल गए। ए-7 सेक्टर-50 निवासी महिला नवीता मित्तल ने 22 नवंबर को थाना सेक्टर-20 में पर्स चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी।
विज्ञापन


नवीता ने बताया कि भेजा गया लिफाफा उन्हें बुधवार सुबह मिला। लिफाफे में उनका ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, उनके पति आशीष मित्तल का पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र, दवाइयां आदि रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि पैसों को छोड़कर उस बैग में रखी सभी चीजें भेज दी गई हैं।

22 नवंबर की शाम सेक्टर-27 स्थित इंदिरा मार्केट में नवीता खरीदारी करने के लिए गई थी। इस दौरान उनका पर्स चोरी हो गया था। कागजात मिलने के बाद से वे बेहद खुश हैं। हालांकि पुलिस इस बात की जानकारी कर रही है कि किस पोस्टऑफिस से लिफाफा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें