आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में विधायक नरेश यादव के खिलाफ दर्ज मामले को राज्य सरकार की साजिश करार दिया है। पार्टी का कहना है कि नरेश यादव का मालेरकोटला में धार्मिक पुस्तक की बेअदबी से कोई वास्ता नहीं है।
आप की लोकप्रियता से सत्ताधारी गठबंधन हिल गया है और इसी वजह से सरकार इस तरह के मामले गढ़ रहा है। पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पूरा मामला बादल सरकार ने गढ़ा है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में गंदी राजनीति शुरू कर दी है।
प्रदेश सरकार हमारे विधायकों को फंसाने की साजिश रच रही है। वे पंजाब में आप की लोकप्रियता से घबरा गए हैं। बादल सरकार और भाजपा के खेल का जवाब जनता देगी। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में सोमवार को पंजाब के डीजीपी से मुलाकात करेंगे।