फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेटरी कहता था-कंप्रोमाइज तो करना पड़ेगा

Tue, 14 Jan 2014 02:00 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-23 संजयनगर नार्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निटरा) की महिला कर्मचारी ने संस्थान के सेक्रेटरी एमवी जयरमन पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह सात सालों से इस संस्थान में कार्यरत है। सेक्रेटरी उससे कहता है कि उसे कंप्रोमाइज करना पड़ेगा, तभी नौकरी स्थायी होगी। किसी से शिकायत की तो नौकरी से भी हाथ धोना पड़ेगा। सेक्रटरी अक्सर उसे बिना किसी काम के अपने केबिन में बुलाकर छेड़छाड़ करता है।

बता दें कि रविवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस संबंध में महिला ने महिला आयोग से भी शिकायत की है। महिला थाना प्रभारी अंजू तेवतिया ने बताया कि विवेचना जारी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। महिला का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति संस्थान में सेक्रेटरी के अलावा रजिस्ट्रार के भी पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


सेक्रेटरी के उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, सेक्रेटरी एमवी जयरमन का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। महिला किसी के कहने में आकर उस पर इस तरह के आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें