फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आप ने भाजपा सरकार पर लगाया प्रदूषण छुपाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के वास्तविक प्रदूषण को छिपाने के आरोप में भाजपा सरकार को घेरा है। आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार जंगलों और हरे-भरे इलाकों में एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन लगाकर दिल्ली का प्रदूषण कम दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद प्रदूषण कम करना नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों को बेवकूफ बनाना है।

भारद्वाज ने पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से सवाल किया कि नए मॉनिटरिंग स्टेशन जेएनयू, इग्नू, छावला, घुम्मनहेड़ा और झड़ौदा कलां जैसे कम प्रदूषित इलाकों में क्यों लगाए जा रहे हैं, जहां न तो ट्रैफिक जाम है और न ही धूल उड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वही तरीका है जो यमुना के साथ अपनाया गया था—छठ पूजा के दौरान साफ पानी छोड़कर प्रदूषण कम दिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता ने कहा कि पिछले साल भी आनंद विहार जैसे स्टेशनों पर वाटर टैंकर से छिड़काव किया गया था। उन्होंने क्लाउड सीडिंग पर करोड़ों रुपये बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही लिखित में बता दिया था कि सर्दियों में दिल्ली में यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें