फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नौसिखिया मंत्री हैं भाजपा की स्मृति ईरानी'

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालयों में तीसरी भाषा के रूप में जर्मन हटाकर संस्कृत पढ़ाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोला है। योगेंद्र यादव ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए स्मृति ईरानी को नौसिखिया मंत्री कह दिया।
विज्ञापन


पार्टी ने तय किया है कि वह संस्कृत को पढ़ाने की विधि में बदलाव करेगी। शनिवार को पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगेंद्र यादव ने कहा कि संस्कृत हमारी धरोहर है। इसे पढ़ने के लिए लोगों में रुचि पैदा करने की जरूरत है।

वर्तमान में छात्रों को केवल रट्टामार संस्कृत पढ़ाई जा रही है, जिसे बदलने की आवश्यकता है। योगेंद्र ने केंद्रीय विद्यालयों में जर्मन भाषा को खत्म करके संस्कृत को पढ़ाए जाने के तरीके पर विरोध जताते हुए कहा कि मंत्री की सोच कमजोर है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मंत्री महोदया को भाषा की जटिलता के बारे में जानकारी नहीं है

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री थ्री लैंग्वेज फार्मूला के बारे में नहीं जानतीं। मंत्री महोदया को भाषा की जटिलता के बारे में जानकारी नहीं है। यही नहीं उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में विदेशी भाषाओं को पढ़ने की रुचि लोगों में बढ़ी है। ऐसे में जर्मन भाषा की शिक्षा पर रोक लगाना उचित नहीं है।

शिक्षा और भाषा जैसे मुद्दे पर नौसिखियों के बजाय विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाना चाहिए। पार्टी की प्रवक्ता आतिशी का कहना है कि चार महीने बाद बोर्ड परीक्षाएं हैं। सरकार भाषा में बदलाव कर रही है जो छात्रों के हित में नहीं है। सरकार को इसे अगले सत्र से लागू करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें