फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में एक और ऑनर किलिंग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी रचाने वाले एक जोड़े की जान पर खतरा बना हुआ है। युवती के परिवार के कुछ लोग नवदंपति के घर पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की। युवती की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जब युवती के परिवार को इसका पता चला तो वे उसके खिलाफ हो गए। करीब डेढ़ महीने पहले युवती ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ युवती अपनी भाभी के भाई के साथ भागकर शादी रचा ली और दोनों सोहना रोड स्थित जेएमडी टावर में फ्लैट लेकर रहने लगे।

बेटी के घर से गायब होने पर उसके परिवार वालों ने सेक्टर नौ चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया था। इस दौरान जब परिवारवालों को उसकी शादी का पता चला तो उसका भाई अपने दोस्तों को लेकर जेएमडी टावर स्थित उसके फ्लैट पर पहुंच गया। उन्होंने यहां पर हंगामा मचाते हुए युवती को जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने युवती को दी धमकी

परिवारवालों की तरफ से उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने पर विवाहिता ने कंट्रोल रूम में कॉल कर दी। सदर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती की शिकायत पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

युवती ने पुलिस को शिकायत में अपने परिवार से जाने से मारने का खतरा बताया है। महिला एएसआई मंजूषा ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर उसके दो भाइयों हेमंत और सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें