केंद्रीय विद्यालयों में तीसरी भाषा के रूप में जर्मन हटाकर संस्कृत पढ़ाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोला है। योगेंद्र यादव ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए स्मृति ईरानी को नौसिखिया मंत्री कह दिया।
पार्टी ने तय किया है कि वह संस्कृत को पढ़ाने की विधि में बदलाव करेगी। शनिवार को पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगेंद्र यादव ने कहा कि संस्कृत हमारी धरोहर है। इसे पढ़ने के लिए लोगों में रुचि पैदा करने की जरूरत है।
वर्तमान में छात्रों को केवल रट्टामार संस्कृत पढ़ाई जा रही है, जिसे बदलने की आवश्यकता है। योगेंद्र ने केंद्रीय विद्यालयों में जर्मन भाषा को खत्म करके संस्कृत को पढ़ाए जाने के तरीके पर विरोध जताते हुए कहा कि मंत्री की सोच कमजोर है।