फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 गांवों में खुलेंगी 50 योगशालाएं, खिलाड़ियों को सिखाएंगे योग

Fri, 08 Jan 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग ने खिलाडिय़ों को योग सिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के 20 गांवों में 50 योगशालाएं खोलने का निर्णय लिया है। जहां खिलाड़ी और ग्रामीण योग के माध्यम से तनाव और बीमारियों को दूर भगाएंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश में एक हजार फिजिकल वालेंटियर और 21 कोचों की भर्ती करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी रमेश जांगड़ा ने बताया कि योगशाला के लिए पंचायत की मदद से जगह चिह्नित कर ली गई है। खेल मंत्री की ओर से जिले में 50 फिजिकल वालेंटियर और एक योगा कोच की नियुक्ति के आदेश मिले हैं। मान्यता प्राप्त संस्थान से योगा में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त आवेदक आवेदन कर सकेंगे। गांव से जुड़े लोगों को वालेंटियर के रूप में प्राथमिकता दी जाएगी।

आधे घंटे योग करना अनिवार्य
खेल परिसर में प्रशिक्षण के लिए आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को अभ्यास शुरू करने से पहले आधे घंटे योग करना अनिवार्य होगा। योगा कोच खिलाडिय़ों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वृक्ष आसन, नटराज आसन, ध्यान, आंख के लिए योग, एक ही चीज को लगातार देखना, लंबाई के लिए ताड़ आसन, दर्द के लिए पवन मुक्त आसन कराएंगे।
विज्ञापन


इन गांवों में खुलेंगी योगशाला
आदर्श गांव तिलपत, तिगांव, नीमका, धौज, पाली, भूपानी, फतेहपुर,प्याला, करनेरा, फतेहपुर बिल्लौच, मुजैड़ी, अटाली, खेड़ी गुजरान, अरुआ, नवादा, चांदपुर, बड़ौली, ददसिया, मंझावली, दयालपुर आदि।  

योग व्यक्ति को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए योगशालाएं और योगगुरु नियुक्त किए जा रहे हैं। सभी योगशालाओं में खिलाडिय़ों का योग करना अनिवार्य रहेगा। -अनिल विज, प्रदेश के खेल मंत्री
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें