फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामलीला मैदान जाने को निकले यति नरसिंहानंद नजरबंद, अनुयायियों ने सड़क पर बैठकर किया हनुमाना चालीसा का पाठ

Sun, 24 Nov 2024 05:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और जवाब देने के लिए सभा में शामिल होने के लिए रविवार को दर्जनों अनुयायियों के साथ निकले। वेव सिटी पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची और यति नरसिंहानंद को रोका। 
 
विज्ञापन
सड़क पर बैठे अनुयायी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार के खिलाफ आइएमसी के अध्यक्ष तौकी रजा ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर रविवार को सभा करने का एलान किया। इस सभा को डासना स्थित शिव शक्तिधाम के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और जवाब देने के लिए सभा में शामिल होने के लिए रविवार को दर्जनों अनुयायियों के साथ निकले। वेव सिटी पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची और यति नरसिंहानंद को रोका। पुलिस का विरोध कर यति नरसिंहानंद गिरी और अनुयायी सड़क पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि यति महाराज को नजरबंद नहीं किया गया है। उन्हें शाम को नोएडा में एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस तैनात की गई है। वहीं, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष उदिता त्यागी ने बताया कि शनिवार को भी दिल्ली पुलिस अखाड़े में पहुंची थी और तौकीर रजा की सभा को अनुमति न मिलना और नजरबंद करने की बात कही थी। यति नरसिंहानंद गिरी को भी अखाड़े में नजरबंद किया गया है। पुलिस अखाड़े के बाहर तैनात है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें