इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पांच जनवरी को अग्रवाल धर्मशाला में होगी। इस दौरान एचसीएस भर्ती घोटाला सहित दूसरे मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
इस दौरान नौकरियों में भाई-भतीजावाद, भूमि का अधिग्रहण, बिगड़ी कानून व्यवस्था, बिजली व गैस के दाम में बढ़ोतरी, गुड़गांव के विकास में भेदभाव, दक्षिणी हरियाणा के युवाओं की अनदेखी आदि मसलों पर बैठक में चर्चा के बाद इससे संबंधित प्रस्ताव लाया जाएगा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश दहिया ने आरोप लगाया कि हाल ही में एचसीएस भर्ती मामले में खूब भाई-भतीजावाद चला।