फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बरसेंगे बदरा: मौसम विभाग का यलो अलर्ट, दिल्ली-NCR में 14 दिन बाद 40 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

Sat, 30 May 2026 12:03 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और बादलों के छाए रहने का यलो अलर्ट है। ऐसे में तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
दिल्ली में दो दिन बारिश के आसार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई की भीषण गर्मी में गुरुवार रात हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को दिल्लीवासियों को मौसम ने राहत दी। शाम को बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 14 दिनों बाद 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

14 दिन बाद 40 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
दिल्ली में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत महसूस की। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में यह लगभग 4.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। खास बात यह है कि लगभग 14 दिन पहले 13 मई को 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

दो दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और बादलों के छाए रहने का यलो अलर्ट है। ऐसे में तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। अगले दो दिन तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दूसरी ओर, शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में यह 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह लगभग 12 दिन बाद इतना नीचे आया है।
विज्ञापन

चार जून तक दोबारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाएगा पारा
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। एक जून के बाद आसमान साफ रहेगा। इसके साथ ही पारा बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि 4 जून तक पारा 40 से 42 डिग्री पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें